Let’s travel together.

विदिशा के राजा साहब भगवान सिंह राजपूत जी के त्रयोदशी के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेंटर  में श्रद्धांजलि सभा हुई

0 157

 

विदिशा।राजा साहब भगवान श्री राजपूत जी के निधन के पश्चात, त्रयोदशी के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी कौशल्या बहन द्वारा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं जिला सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी की मुख्य उपस्थिति में, किला अंदर ब्रह्माकुमारीकेंद्र पर आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य वक्ता लायन अरुण कुमार सोनी ने कहा कि दिवंगत राजा साहब ने अपने उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने जीवन से अपने चरित्र से लोगों को परमपिता परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान की है। ब्रह्माकुमारी दीदी कौशल्या बहन द्वारा बताया गया की आपने ब्रह्माकुमारी सेंटर को यह भूमि दान की। जिसके लिए केंद्र के लोग उनको मना कर रहे थे। उसके बाद भी आपने दीदी को बार-बार अनुनय विनय करके उनको राजी किया और भूमि दान की। जिस पर कि आज केंद्र स्थापित है। आपने राजा साहब के बारे में कई बातें बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाई जी डॉक्टर जीवन लाल मालवीय जी ने भी उनको अपने शब्द सुमन से भी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अन्य लोगों ने भी इस अवसर पर राजा साहब के गुणो की चर्चा की और श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा मे ब्रह्माकुमारी सेंटर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नगर पालिका कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश और शासकीय कार्य में बाधा का आरोप, FIR की मांग     |     राजा बुंदेला ने रंग उत्सव के कलाकारों एवं विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद     |     सोयाबीन पंजीयन शुरू, किसानों को समय पर पंजीयन कराने की अपील     |     ​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811