Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 13 जून 2024

0 93

मेष राशि -गुस्से और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही सतर्क और संयमित होकर काम करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।  काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाई की सलाह से पारिवारिक व्यवसाय में प्रगति होगी और आपके पारिवारिक काम पूरे होंगे। आपके प्रेम जीवन में एक नया अध्याय शुरू होगा। सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने से आपको सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।

​वृषभ राशि –कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने काम की वजह से अपने अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यस्तता के बावजूद आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे, जिससे जीवनसाथी खुश रहेगा और आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में मधुरता आएगी।

​मिथुन राशि –माता और पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें इनकी सेहत में नरमी से आपको चिंता हो सकती है। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको आज कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के साथ काम करना होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ लोगों से मिलना और उनसे सलाह लेना लाभदायक रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में वृद्धि होगी। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा।

​कर्क राशि –अनावश्यक खर्चों में उलझा सकते हैं। यदि आप अपने विरोधियों की आलोचना पर ध्यान दिए बिना अपना काम करते रहेंगे तो आने वाले समय में सफलता आपके कदम चूमेगी आपको अपने परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी और कुछ नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। छात्रों

​सिंह राशि – धन में वृद्धि होगी। भाई की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में शत्रु षड्यंत्र और लोकलुभावन बातों से बचने का प्रयास करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। विरोधी आज आपके सक्रिय रहने वाले हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने से आज आपकी कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सम्मान प्राप्त होगा। नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी।

​कन्या राशि-समय पर आप आज सही निर्णय ले सकेंगे।   भविष्य की योजनाओं में निवेश से भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जीवनसाथी का सहयोग भी आपको मिलता दिख रहा है। वैसे आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में तत्परता बनाए रखने से लाभ होगा। शाम का समय आपका अनुकूल बीतेगा। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। घर के कामों की समस्या भी धीरे-धीरे सुलझती नजर आ रही है।

​तुला राशि – उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। विद्यार्थी अपनी समस्याओं का उचित समाधान न मिलने के कारण बेचैन रह सकते हैं, आपको आज किसी शोध कार्य में सफलता मिलेगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पिता तुल्य व्यक्तियों से सहयोग से आज आपको लाभ मिलेगा। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।  धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और आप दान-पुण्य के कार्य भी करेंगे।

​वृश्चिक राशि –जीवनसाथी के साथ पारिवारिक विषय पर गहन चिंतन कर सकते हैं। आज किसी पारिवारिक विषय को लेकर धन खर्च का भी योग बना हुआ है। किसी महिला मित्र के कारण आज आपको व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी से तालमेल बना रहेगा जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

​धनु राशि –दीर्घकालीन निवेश से फायदा मिलने वाला है। नए संपर्क आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे, लेकिन रोजमर्रा के कामों में ढिलाई न बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सरकारी काम भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी विशेष आयोजन के तहत आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

​मकर राशि –पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटता नजर आएगा और आपके कुछ महत्वपूर्ण काम भी बनेंगे। अचानक मेहमानों के आने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन खर्च का योग भी प्रबल रहेगा। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिेलेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आज आपका फोकस बना रहेगा।

​कुंभ राशि –भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है जिससे आपको चिंता परेशानी हो सकती है। आज भूमि और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं तो जो लोग घर या गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं उनके प्रयास सफल होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। आपको अधिकारी वर्ग से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। सांसारिक सुखों का आनंद लेंगे। पसंदीदा घरेलू सामान खरीदा जा सकता है। पुराने व्यावसायिक संबंध आपको आज लाभ दिलाएंगे।

​मीन राशि –छात्रों को प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है और आज आपको भूमि और भवन से जुड़े मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष उपलब्धि से आज मीन राशि के जातकों का प्रसन्न रहेगा। लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इस बात का विशेष ध्यान रखें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। य का पूरा साथ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811