Let’s travel together.

संस्कार केंद्र शिक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

0 123

रायसेन । सेवा भारती द्वारा संचालित रायसेन एवं विदिशा जिले के संस्कार केंद्रों की शिक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। बारला हाउस के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र के सह सेवा प्रमुख ओमजी सिसौदिया ने संस्कार केंद्रों के माध्यम से समाज में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन पर चर्चा की। संस्कार केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सेवाओं के विस्तार करने पर जोर दिया। आज शिक्षिकाओं को

साइबर अपराध एवं सुरक्षा के संबंध में कविता नरवरिया ने बताया। बी एस किरार ने संस्कार केंद्रों की गतिविधियों के मूल्यांकन तथा बच्चों में सामाजिक गुणों आंकलन करने के महत्व एवं विधियों पर प्रकाश डाला। आज समापन दिवस पर रायसेन, बरेली, सिलवानी, बेगमगंज, विदिशा, गंजबासौदा और सिरौंज क्षेत्र की 75 शिक्षिकाओं के अलावा सेवा भारती के पदाधिकारी भाग लिया। शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण वर्ग को प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में अच्छे एवं सफल आयोजन के लिए शिव गोमती समिति बारला हाउस तथा सेवा भारती रायसेन के सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्तकिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811