Let’s travel together.

शिवपुरी के कोलारस में बैंक एटीएम को रस्सी से बांधकर खींचकर रुपया चोरी करने की कोशिश, बच गए पांच लाख

0 93

 

– अज्ञात चोरों द्वारा एटीएम से राशि चोरी करने का असफल प्रयास

– चोरों ने सीसीटीवी पर काला ब्लैक स्प्रे कर दिया जिससे उनकी हरकतें इस कमरे में रिकॉर्ड ना हो सके

– पुलिस जांच में जुटी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस में एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़कर उसमें रखे रुपए चोरी किए जाने का असफल प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों द्वारा कोलारस के एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की गई है। इस कोशिश के बीच चोरों ने एटीएम पर रात के समय धावा बोलकर सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे कर दिया जिससे उनकी हरकतें इस कमरे में रिकॉर्ड ना हो सके। इसके बाद एटीएम को रस्सी से बांधकर किसी बड़े वाहन से खींच कर ले जाने की कोशिश भी की गई है लेकिन किसी कारण से अज्ञात चोर इस वारदात को करने में सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अब जहां शुरू कर दी गई है।

पांच लाख रुपए का कैश था एटीएम में

कोलारस कस्बे में एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। शुक्रवार-शनिवार की रात्रि को यहां पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला और एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को ब्लैक स्प्रे से कर दिया। इसके बाद यहां पर कमरे में कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी इसके बाद एटीएम के संबंधित शीशे को तोड़कर यहां से एटीएम को रस्सी से बांधकर किसी वाहन से खींचने की कोशिश की गई है। मौके पर बड़ी गाड़ी से खीचने के निशान मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि अज्ञात चोर उक्त एटीएम को खींच कर ले जाना चाहते थे लेकिन वह किसी कारण से सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि रात को पुलिस गश्त थीं और अपनी गश्त के दौरान पुलिस लगभग डेढ़ बजे यहां से निकली भी थी लेकिन तब किसी तरह की वारदात हलचल यहां नहीं थी। संभवत: इसके बाद यह वारदात की कोशिश हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त एटीएम में करीब पांच लाख रुपए कैश रखा हुआ था।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम-

कोलारस में एटीएम उखाड़ कर चोरी किए जाने की घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और यहां पर अज्ञात चोरों को लेकर जहां जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम ने कांच पर मौजूद फिंगर प्रिंट सहित अन्य जांच पड़ताल शुरू की। एटीएम पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस शहर के अन्य सीसीटीवी फुटेज से भी चोरों का पता करने की कोशिश कर रही है।

रात के समय चोरों को निशाने पर रहते हैं एटीएम-

जिले के करैरा, शिवपुरी, कोलारस में पूर्व में भी एटीएम को उखाड़ कर उनमें से रुपया ले जाने की वारदात हो चुकी हैं। रात के समय एटीएम पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम संबंधित बैंक करते नहीं है जिसके कारण यह एटीएम चोरों के निशाने पर होते हैं। करैरा और शिवपुरी में पूर्व ेमें बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने इन वारदातों को टे्रस कर लिया था लेकिन फिर भी एटीएम पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811