Let’s travel together.

विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण

0 22

 सुरेंद्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय धमतरी के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर विभिन्न प्रजातियों के 200 से ज्यादा छायादार एवं फलदार पेड़ लगाए गए । 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धमतरी,  विपिन सिंह चंदेल द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा अभियान चलाकर अपने सभी 11 क्षेत्रीय कार्यालयों के सौजन्य से पूरे प्रदेश में आज 2200 से अधिक पेड़ लगाए गए । सामाजिक दायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बैंक का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा ।

कार्यक्रम में बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक धमतरी  विपिन सिंह चंदेल, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन)  निखिल मिलिंद, प्रबंधक  हिमांशु यादव, शाखा प्रबंधक कुरूद  रोहित कुमार, प्रबंधक  अंबर गुप्ता, प्रबंधक  विभव श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक सुधीर शर्मा, अंतर्यामी तुंगा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद की ओर से विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज अपने सहयोगी शिक्षको के साथ उपस्थित रहीं । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा कुरूद से संबद्ध विभिन्न महिला समूह के सदस्यों द्वारा भी भाग लिया गया । साथ ही कुरूद के वन उपक्षेत्र अधिकारी  ऐरावत सिंह मधुकर भी अपने सहयोगी के साथ उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बना। बैंक प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबंधक सुधीर शर्मा द्वारा बैंक के सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्वों को पुनः दोहराते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811