Let’s travel together.

उप तहसील आमखेड़ा जाने से किसानों मजदूरों को उठाना पड रही परेशानी 

0 119

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सभी सरकारी कार्यालय विकास खंड मुख्यालय पर हैं पहले उप तहसील कार्यालय सांची मे हुआ करता था परन्तु सरकार ने उपतहसील को नगर से तीन किमी दूर स्थित आमखेड़ा स्थानांतरित कर दी गई अब किसानों मजदूरों का तहसील पहुचने के लिए मशक्कत करनी पड रही हैं ।किसान मजदूर उठा रहे परेशानी शासन बेखबर बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सरकारें किसानों मजदूरों की समस्या को गभीरता से हल करने का प्रयास कर रही हैं तो दूसरी ओर समस्या भी खडी कर रही हैं सांची विकासखंड मुख्यालय के रूप मे जाना जाता है तथा सभी सरकारी कार्यालय इस विकास खंड मुख्यालय पर स्थित हैं तथा विभिन्न बैंक भी यहां स्थित हैं इस स्थल पर ही उप तहसील कार्यालय भी हुआ करता था तथा इस स्थल पर बडी संख्या मे शासकीय भूमि भी रिक्त है तथा कुछ सरकारी भूमि अवैध कब्जा धारी काबिज भी हो चुके हैं तब उप तहसील कार्यालय हेतु सरकार ने नवीन भवन निर्मित करा दिया परन्तु यह नवीन भवन सांची से लगभग तीन किमी दूर स्थित आमखेड़ा मे निर्मित कराया गया है ।जबकि उपतहसील क्षेत्र काफी बडा होने के कारण परेशानी का सबब बन गया है दूर दराज ग्रामों से आने वाले किसान मजदूर जब यहां पहुंचते हैं तब वह अपने काम एक ही स्थान पर सभी कार्यालय होने से अपने काम आसानी से निपटा लेते थे परन्तु तहसील आमखेड़ा पहुंचने से तहसील के काम के लिये तहसील पहुंचते हैं इसके बाद अपने दूसरे कार्य निपटाने के लिये सांची पहुंचना पडता है तहसील पहुंचने पर जब काम नहीं हो पाते तब पुनः सांची दौड लगानी पडती है तथा पुनः तहसील पहुंचने के लिए लोगों को जहां अपना समय बर्बाद करना पडता है वहीं बारबार दौड भाग से किराए के रूप मे राशि भी बरबाद करनी पडती है जिससे दूर दराज के किसानों मजदूरों का भटकते देखा जाता है वही इन कार्यालय के साथ ही बैकिंग कामों के लिए भी दौड भाग करनी पडती है पहले सांची मे तहसील रहने से लोग अपने अन्य कामों को विभिन्न कार्यालय सहित बैंक के निपटा लेते थे जहाँ तक मजदूरों की बात की जाये तो अपने सरकारीकाम निपटाने के लिये दो दो तीन तीन दिन चक्कर काटने पर मजबूर होना पडता है जिससे मजदूरों को अपनी मजदूरी से भी हाथ धोना पडता है जिससे खासी परेशानी होती है तहसील तीन किमी दूर होने से लोग परेशान हो उठे हैं इतना ही नही सांची मे जब कोई विशिष्ट अतिविशिष्ट लोग पहुंचते हैं तब तहसील को भी अपने सभी काम छोड़ उनकी आवभगत मे सांची पहुंचना पडता है जिससे तहसील पहुचने वाले लोगों को अपने कामों को करवाने इंतज़ार करना पडता है हालांकि तहसील कार्यालय जब वहां पहुंच रहा था तब लोगो ने इस कार्यालय को सांची मे ही रखने ज्ञापन भी दिये परन्तु हाथ कुछ नही लग सका तथा तहसील कार्यालय तीनकिमी दूर स्थित तहसील भवन मे पहुंच गया इतना ही नही जब कार्यालय से दस्तावेज फोटोकापी करवाने होते है तब सांची तक ही दौडभाग करनी पडती हैं एक बार फिर लोगों ने इस समस्या को लेकर तहसील कार्यालय सांची मे ही स्थापित करने की मांग उठानी शुरू कर दी जिससे किसानों मजदूरों को होने वाली आये दिन परेशानी दूर हो सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811