देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
नगर परिषद की लापरवाही का ढर्रा दिनों दिन चर्चित हो रहा है ऐसा ही मामला आज तब देखने को मिला जब नगर परिषद कार्यालय दिन के 11 बजे तक नहीं खुल सके तब दफ्तर के ताले काटकर कर्मचारी अंदर पहुंच सके ।
जानकारी के अनुसार हमेशा से ही नगर परिषद चर्चाओं मे घिरी रहती है तथा मनमानी चलती रहती है ऐसा ही मामला तब सामने आया जब नगर परिषद कार्यालय दिन मे 11 बजे तक तालों की जकड़न मे जकड़ा रहा इस कार्यालय को खोलने कोई जिम्मेदार नही रहा तथा कर्मचारियों को बाहर बैठ कर कार्यालय खुलने का काफी देर इंतजार करना पडा तथा इसकी सूचना जिम्मेदारो को भी दी गई इसके साथ ही नगर के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय खुलने का इंतजार करते दिखाई दिये ।जबकि कार्यालय खुलने का समय सुबह 10 बजे का बताया जाता है परंतु लापरवाही की हद के चलते लापरवाही देखने को मिली जब कोई कार्यालय खोलने

आता नही दिखाई दिया तब उपस्थित कर्मचारियों को कार्यालय के ताले कटर से काटकर खोलने पडे तब कहीं जाकर कर्मचारी दफ्तर मे पहुंच सकें जबकि यह कार्यालय देर रात तक खुले रहने की चर्चा सुनने को मिलती रहती हैं तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देर रात इस कार्यालय को खाने पीने के अड्डे के रूप मे स्तेमाल करने से इंकार नहीं किया जा सकता है इसके पहले भी ऐसी लापरवाही देखने सुनने को मिलती रही हैं परंतु अधिकारी भी मौन साधे तमाशबीन बनकर सबकुछ देखते के बाद भी कुछ करने मैं कतराते दिखाई देते रहे हैं जिसका खामियाजा कर्मचारी तो भुगतने पर मजबूर रहते हैं बल्कि लोगों को भी खासी परेशानी उठानी पडती हैं ।
इस मामले मे इनका कहना है
हां यह सही है जिस कर्मचारी की ड्यूटी थी वह चाबी लेकर चला गया जिससे ताले कटवाने पडे ।हमें ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को काफी फटकार लगाई है तथा इस प्रकार की लापरवाही के लिए उसे नोटिस जारी किया गया है हमनें सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी है इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी लापरवाही करनेवाले कर्मचारियों पर कडी कार्रवाई की जायेगी ।
–अशोक वर्मा सीएमओ नप सांची