विधायक बोले मुर्दाबाद के नारे लगाते हो,ग्रामीणों नेकहा साबित करके बताओ
ग्रामीण बोले जब तुम नहीं सुनोंगे तो कलेक्टर के पास तो जाएंगे
सीहोर से अनुराग शर्मा
विधायक बोले तुम कलेक्ट्रेट जाते हो भाजपा मुर्दाबाद करण सिंह वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाते हो भाजपा का विरोध करते हो कैसे बनेगी सड़क सेवानिया के ग्रामीणा बोले आप साबित कर के बताए की हमने आप को मुर्दाबाद कहा। जब तुम नहीं सुनोंगे तो कलेक्टर के पास तो जाएंगे। पांच साल से आप से दो किलोमीटर की सड़क नहीं बन पाई। ग्रामीणों और विधायक के बीच हुए इस वाक युद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिस में विधायक स्पष्ट रूप से ग्रामीणों को धोंस देने की इस्टाईल में बात कर रहे है।
जबकी सच यह है की सेवानिया के ग्रामीणों ने 4 अप्रेल मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर शांति पूर्वक कलेक्टर के नाम का ज्ञापन दिया था। इस से पहले भी कई बार सेवानिया के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से जिला मुख्यालय से पश्चिम में 5 किलोमीटर की दूरी सेवानिया में डामर सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन सेवानिया स्कूल से कायरी रोड लगभग 2 किलोमीटर का कच्चा रास्ता पक्का नहीं बनाया जा सका है।
लगभग 2200 आबादी वाले पूरे गांव के लोग हैरान परेशान है। प्राथमिक सेवा सहकारी सोसायटी ग्राम महोडिया लगती है, जहां से खाद, बीज, तेल, शकर एवं बुजुर्ग लोग ग्राम के पेंशन लेने के लिए इसी कच्चे उबड़ खाबड़ सड़क से जाते आते हैं बारिश में कीचड़ के कारण पैदल चलने लायक भी स्थिति नहीं रहती है। जब ग्रामीणों ने कलेक्टर से सड़क निर्माण की मांग की तो क्षेत्रीय विधायक भड़क गए और उन्होने मंगलवार 26 अप्रेल को गांव पहुंचकर ग्रामीणों की क्लास लगा दी। ग्रामीणों ने भी सटीक जबाव दिया। ग्रामीणों ने कहा की हम इंसान नहीं है पांच साल से सड़क निर्माण कराने के लिए भटक रहे है। गांव पहुंचकर विधायक दुव्र्यवहार कर रहे है।