Let’s travel together.

शिवपुरी में निजी स्कूलों पर प्रशासन कसेगा लगाम, फीस और अन्य विषयों की देनी होगी जानकारी

0 89

 

– शिवपुरी में निजी स्कूल संचालकों को फीस और अन्य विषयों की देनी होगी जानकारी

– कलेक्टर ने बैठक लेकर निजी स्कूल संचालकों को दिए निर्देश

– स्कूल संचालकों ने नियमों का उल्लंघन किया तो की जाएगी कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में निजी स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल फीस में की जा रही मनमानी को लेकर अब जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने सभी निजी स्कूल संचालकों की एक बैठक कलेक्टर कार्यालय में ली। इस बैठक में सभी स्कूल संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वह स्कूल फीस और अन्य विषयों की जानकारी पोर्टल पर आगामी 8 जून तक अपलोड कर दें। शासन द्वारा 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर निजी स्कूलों में अनियमितताओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी लोग पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जिले के निजी स्कूल संचालक मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर ने बताया कि निजी स्कूल संचालकों को फीस सहित अन्य जानकारी पोर्टल पर देनी है। सभी निजी स्कूलों को निर्धारित समय में सभी जानकारी भरनी है। बैठक में पोर्टल की प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी दी गई। स्कूल द्वारा पिछले सत्र को किताबें और इस सत्र में कौन सी किताबें पढ़ाई जा रही है यह जानकारी भी देना होगी। किस स्कूल द्वारा फीस में वृद्धि की गई है। फीस में 10 प्रतिशत तक वृद्धि की जाती है तो इस पर जिला प्रशासन की समिति द्वारा निर्णय ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811