Let’s travel together.

ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया

0 133

सोमवार दोपहर निकलेगा आकर्षक चल समारोह

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

बरेली अंचल में नवरात्र पर्व के दौरान ज्वारे रखकर माँ भगवती की उपासना करने की प्राचीन परंपरा रही है, जो पूर्णिमा तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निभाई जाती है। कई स्थानों पर नवरात्र के प्रथम दिन से लेकर तीन-चार दिनों तक ज्वारे रखने का क्रम चलता है और जिस दिन ज्वारे रखे जाते हैं, उसी क्रम में उनका विसर्जन भी किया जाता है। इस प्रकार पूरे नौ दिनों तक माँ की आराधना का वातावरण बना रहता है।
इसी क्रम में बरेली के समीप स्थित खरगोन कस्बे में बमरेले परिवार द्वारा माँ करूणा सागर की उपासना ज्वारे रखकर श्रद्धा भाव से की जा रही है। परिवार द्वारा माँ की बगिया को अत्यंत भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।इस आयोजन की एक विशेषता यह भी है कि परिवार की बहू द्वारा माँ की सुंदर एवं दिव्य प्रतिमा का निर्माण स्वयं घर पर ही किया गया है। यह प्रतिमा अपनी भव्यता और सौंदर्य के कारण दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। बमरेले परिवार की इस भक्ति भावना की सराहना खरगोन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।पूरे अनुष्ठान का संचालन पंडित विभाकर गुरुजी द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। प्रतिदिन होने वाली भव्य आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सोमवार को निकलेगा भव्य चल समारोह

माँ की विदाई के अवसर पर बमरेले परिवार द्वारा भव्य तैयारियाँ की गई हैं। श्रीराम बमरेले, राजू बमरेले एवं धीरज बमरेले ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर कस्बा खरगोन में भव्य एवं आकर्षक चल समारोह निकाला जाएगा। इसके पश्चात खेड़ापति माता मंदिर में विधिवत पूजन कर ज्वारों को माँ को अर्पित किया जाएगा और तत्पश्चात माँ नर्मदा में उनका विसर्जन किया जाएगा।परिवार द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों से इस भव्य एवं धार्मिक आयोजन में ससम्मान पधारने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811