Let’s travel together.

स्टेट जीएसटी की टीम ने तीन बीयर बार पर मारे छापे, सील

0 74

प्रदेश भर में जीएसटी की कार्रवाई के क्रम में स्टेट जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की शाम शहर के तीन बीयर बारों पर छापा मार कार्रवाई की। जीएसटी मुख्यालय से में बीयर बारों में वेट व रेस्टोरेंट टैक्स को लेकर गड़बड़ का इनपुट मिला था। 18 अधिकारियों की टीम छप्पर वाला पुल स्थित सुदर्शन बीयर बार सिटी सेंटर स्थित माया बीयर बार और रेलवे स्टेशन स्थित सफारी बीयर बार में पहुंची, यहां पहुंचे अफसर ने पड़ताल शुरू की तो बार संचालकों ने न दस्तावेज दिखाए न कार्रवाई में सहयोग किया।

शाम को तीनों बीयर बारों को सील कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार हेमंत गुप्ता का सुदर्शन बीयर बार, पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल का सफारी बीयर बार, स्टेशन बजरिया और सिटी सेंटर स्थित माया बीयर बार पर टीमों ने पड़ताल की है। सफारी और माया बीयर बार का वेट रजिस्ट्रेशन निरस्त पता चला। शनिवार को शेष कार्रवाई पूरी की जाएगी बारों में बड़े गड़बड़ मिलने की आशंका है।

 

रेलवे का आटोमैटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम पूरा

नप्र, ग्वालियर: डबरा-अनंतपेठ-आंतरी खंड में आटोमैटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग का काम पूरा हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक-झांसी दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) अखिल शुक्ल और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार के प्रयासों से कमीशनिंग का कार्य संरक्षापूर्वक और बिना किसी अतिरिक्त विलंब के पूरा किया गया। डबरा स्टेशन पर री कनेक्शन मेमो चार बजकर तीस मिनट, अनंतपैठ व आंतरी स्टेशन पर तीन बजकर 40 मिनट पर प्राप्त हुआ।

 

डाउन दिशा में प्रथम गाड़ी 12137 तथा अप दिशा में प्रथम गाड़ी आटोमेटिक सिग्नलिंग पर चलाई गई। आधुनिक प्रणाली से लाइन कैपेसिटी में वृद्धि होगी और परिचालन सुगम होगा। अभी इस खंड में दो स्टेशनों के बीच केवल एक ही गाड़ी का संचालन पूर्ण ब्लाक पद्धति से होता है अब ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से एक ब्लाक क्षेत्र में एक से अधिक गाड़ियों का संचालन संभव होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |     अंबाडी में दशरथ-कैकेयी संवाद ने किया भावुक, सेमरा में केवट की भक्ति ने मोहा मन     |     डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में गो सम्मान अभियान की बैठक, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा गो भक्तों का महासम्मेलन     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ     |     आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण आज      |     शरद पूर्णिमा 26 अक्टूबर को.तीनबत्ती पर होगा ‘जिन शासन के सम्राट की संयम यात्रा’ का मंचन     |     भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की सादगी और युवाओं के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811