Let’s travel together.

फैक्ट्री चौराहा से रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक 3.6 किलोमीटर सड़क की हालत,जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

0 102

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक लगभग 3.6 किलोमीटर सड़क की हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही है इस सड़क पर 3 गांव के लोगों को आना जाना लगा रहता है यहां पर हाईवे पर चार फैक्ट्री है इन पर काम करने वाले व्यक्ति इसी सड़क से रात दिन गुजरते रहते हैं और रेलवे स्टेशन का सामान भी इसी रोड पर वाहनों द्वारा लाया ले जाया करता है रेलवे स्टेशन दीवानगंज की सड़क की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि सड़क कम दिखती है और गड्ढे ज्यादा दिखते हैं यह सड़क निर्माण सन 2007 में ठेका दिया गया था जो कि 4 साल में बनकर तैयार हुई थी जिसकी तिथि बोर्ड पर अंकित है।
ठेकेदार द्वारा फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक रोड पर पच वर्क भरने का ठेका लिया था। उसका ठेका समाप्त हो गया है। इस सड़क पर गुजरने वाले टू व्हीलर वाले आए दिन गिरते उठते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही एक टू व्हीलर वाला गिर गया था इसको काफी चोटें आई थी उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया था।
दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , रेलवे स्टेशन दीवानगंज मैं रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण कराया था प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत जो सड़क बनी थी वहा भी सही गुणवत्ता की नहीं बनाई गई थी। ठेकेदार का ठेका फरवरी के महीने में समाप्त हो गया है। ग्रामीणों की मांग है की फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक सड़क का निर्माण जल्दी से जल्दी कराया जाए। सड़क को बनाए हुए 15 साल हो गए हैं। फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक रोड की हालत इतनी बदतर हो गई कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है इस सड़क पर रात दिन ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। ट्रक बड़े-बड़े लोड वाले आते रहते हैं आसपास के क्षेत्र में ईंट भट्टों का कारोबार चल रहा है जिस कारण आए दिन ट्राफिक जाम भी लगा रहता है 4 किलोमीटर के करीब सड़क की स्थिति खराब होने के कारण यहां के ग्रामीण ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए जिनमें हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। जब कोई वाहन इन्ही गढ़ों में से होकर गुजरता है तो गंदा पानी उछलकर राहगीर को लग जाता है जिससे हमेशा बहस बाजी होती रहती है। रविवार को दीवानगंज में हॉट बजार लगता है। जब कोई गाड़ी रोड से गुजरती है तो गंदा पानी हाट बाजार लगाने वाले दुकानों पर उचक्कर लग जाता है जिससे हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |     अंबाडी में दशरथ-कैकेयी संवाद ने किया भावुक, सेमरा में केवट की भक्ति ने मोहा मन     |     डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में गो सम्मान अभियान की बैठक, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा गो भक्तों का महासम्मेलन     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ     |     आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण आज      |     शरद पूर्णिमा 26 अक्टूबर को.तीनबत्ती पर होगा ‘जिन शासन के सम्राट की संयम यात्रा’ का मंचन     |     भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की सादगी और युवाओं के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811