Let’s travel together.

दक्षिण दिशा में न लगायें तुलसी

0 500

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और पूज्यनीय माना जाता है। इसलिए प्रत्येक घर में सुख, शांति के लिए यह पौधा लगाया जाता है और दीपक जलाने के साथ ही इसकी सुबह-शाम पूजा होती है। तमाम गुणों से युक्त तुलसी के पौधे को सही दिशा में होना चाहिए। सही दिशा में होने से जहां शुभता बढ़ती है, वहीं गलत जगह लगाने पर हानि भी हो सकती है।
तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। वह किसी अन्य ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जिससे वह घर में किसी से न टकराये। यह पवित्र पौधा हमेशा एकांत में होना चाहिए।
भविष्य का संकेत भी देता है यह पौधा
तुलसी का पौधा यदि आपके घर में है, तो वह आपको भविष्य के संकेत देता है। यदि आप पर कोई विपत्ति आने वाली होती है, तो तुलसी का पौधा सूखने लगता है या फिर उसका रंग बदलने लगता है। यदि आप पर किसी ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला होता है तो तुलसी का पौधा अपना रंग बदलने लगता है ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बुध जो कि सभी ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव को जातक तक पहुंचाता है, उसका प्रभाव हरे रंग पर होता है। इसलिए यदि आप पर कोई विपत्ति आने वाली होती है, तो वह पौधा सूखने लगता है और यदि शुभ प्रभाव होता है, तो हरा-भरा हो जाता है।
तुलसी के ये उपाय अपनायें
यदि आपकी संतान आपका कहना नहीं मानती तो इस आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में रखें। साथ ही तुलसी के पौधे में से तीन तुलसी कि पत्ती प्रतिदिन, उसे किसी न किसी रूप में खिला दें। इससे आपको चमत्कारिक बदलाव देखनें को मिलेगा और आपकी संतान आपकी आज्ञा का पालन करने लगेगी लेकिन ध्यान रहे कि मंगलवार और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें।
यदि आप अपनी बेटी के विवाह को लेकर परेशान चल रहे हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद बात नहीं बन रही है तो आप अपनी बेटी से तुलसी के पौधे का यह उपाय जरूर करवाएं। विवाह योग्य कन्या से प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करवाने के पश्चात् तुलसी के पौधे की 5 परिक्रमा करवाएं। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इस उपाय को करने से निश्चित रूप से मां तुलसी की कृपा प्राप्त होती है और शीघ्र ही विवाह संपन्न होता है।
यदि कारोबार मंदा चल रहा हो या फिर व्यापार में अक्सर परेशानी आ रही हो तो पश्चिम दिशा में रखे तुलसी के पौधे को शुक्रवार के दिन कच्चा दूध अर्पित करें और मिष्ठान का भोग लगाएं। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इस उपाय को करने से व्यापार में उन्नति होती है।
यदि घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता है और हर समय कलह का वातावरण बना रहता है तो इसे दूर करने के लिए अपने घर की रसोई के आसपास तुलसी का गमला स्थापित करें। चमत्कारिक लाभ देखने को मिलेगा।
यदि आपको लगता है कि आपका घर किसी प्रकार के वास्तुदोष से ग्रसित है तो आप तुलसी के पौधे के साथ शालिग्राम स्थापित कर पंचामृत से उनका नित्य पूजन करें। यह उपाय रामबाण साबित होगा और वास्तुदोष जाता रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811