वर्न वार्ड में एयरकंडीशनर तत्काल सुधरवाने के दिये निर्देश
भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गांधी स्मारक चिकित्सालय परिसर में वर्न यूनिट की आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वर्न वार्ड में एयरकंडीशनर को तत्काल सुधारने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्न वार्ड में स्थापित एसी व कूलर चालू हालत में रहें। यदि इनमें गड़बड़ी आती है तो तत्काल सुधार करायें और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अन्य एसी या कूलर रखें। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।