Let’s travel together.

नवा रायपुर में आंदोलनरत एक किसान की मृत्यु

0 194

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

नवा रायपुर में आंदोलनरत किसानों में से एक किसान की शुक्रवार को मृत्यु हो गई आवेदन जमा करने के दौरान वह मूर्छित होकर गिरा जिसे डाक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
नवा रायपुर में किसान आंदोलन स्थल पर शुक्रवार को किसान हीरालाल मूर्छित होकर गिर गए और प्रशासन द्वारा अस्पताल पहुँचाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के द्वारा बुलाये गये धरना प्रदर्शन एवं अपनी मांगों के संदर्भ में आवेदन जमा कराने हेतु आंदोलनकारी उपस्थित हुए। आंदोलनकारियों से एक दिवस पूर्व चर्चा कर उन्हें पूर्व निर्धारित स्थल पर बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया एवं पूर्व सहमति अनुसार ग्रामवार काउंटर लगाकर आवेदनों की प्राप्ति की गई।

जिला प्रशासन रायपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आंदोलनकारियों की सहमति अनुसार आवेदन प्राप्ति हेतु पृथक-पृथक गांववार काउंटर सुबह 11 बजे से लगा दिये गये थे। उपरोक्त घटनाक्रम में ग्राम बरौदा के 68 वर्षीय व्यक्ति श्री सियाराम पटेल आवेदन जमा करने के स्थल के समीप मूर्छित होकर गिर गये। उन्हें तत्काल पुलिस/स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शासकीय एम्बुलेंस में स्वास्थ्य कर्मियों सहित निकटतम बालको अस्पताल ले जाया गया।बालको अस्पताल के आपातकालीन विभाग के डॉक्टरों द्वारा जांच उपरांत उन्हें मृत घोषितकिया गया।

जारी विज्ञप्ति में यह बताया गया है कि जानकारी प्राप्त होने पर उनके पुत्र श्री हीरालाल पटेल बालको अस्पताल पहुंचे।तत्पश्चात् मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम हेतु परिजनों के साथ मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।उनके पुत्र श्री हीरालाल पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार उनके पिता विगत 1-2 वर्षों से उच्च रक्तचाप के मरीज थे एवं उसकी दवाई ले रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811