Let’s travel together.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू

0 36

– शिवपुरी में रोजगार की नई राह: आरसेटी में महिलाओं को फ्री ब्यूटीशियन ट्रेनिंग, हर ब्लॉक से चयन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले की महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी शिवपुरी में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्थान में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ब्यूटीशियन का निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें 31 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।

आरसेटी के प्रबंधक डीपी शर्मा ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक से महिलाओं को इस प्रशिक्षण के लिए प्रेरित कर बुलाया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के जरिए अपने पैरों पर खड़ा करना है, जिससे वे भविष्य में खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू कर स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है और आवासीय सुविधा भी दी गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशिक्षण दे रहीं प्रशिक्षक ललिता गोले ने बताया कि महिलाओं में कोर्स को लेकर खासा उत्साह है। वे बड़े मनोयोग से ब्यूटी पार्लर की बारीकियां सीख रही हैं।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को थ्रेडिंग, वैक्सिंग, फेशियल, हेयर कट, मेकअप, मेहंदी सहित ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी जरूरी कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने, बैंक ऋण प्रक्रिया और व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी भी दी जा रही है।

इस केंद्र में प्रशिक्षण लें रही भारती सोनी ने बताया कि मैं यहां से टे्रनिंग लेने के बाद खुद का ब्यूटीपार्लर खोलूंगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रशिक्षण निशुल्क है और हमें यहां से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिलेगी।

डीपी शर्मा ने कहा कि आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। इस तरह के कोर्स से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और परिवार की आय बढ़ाने में मदद कर सकेंगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811