Let’s travel together.

शिवपुरी में दूधियों की हड़ताल: दाम बढ़ाने पर अड़े, जनता परेशान, प्रशासन मौन

0 43

– दूधिया-विक्रेता विवाद में पिस रही जनता: ₹10 बढ़ोतरी पर अड़े दूधिए, दुकानदार ₹5 पर राजी

– महंगाई की दोहरी मार: दूध संकट पर प्रशासन निष्क्रिय, फूड एक्ट में कार्रवाई की मांग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

दूध के दाम बढ़ाने को लेकर दूधियों की हड़ताल से शिवपुरी में आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। दूधियों और दूध विक्रेता दुकानदारों के बीच मुनाफे को लेकर चल रहे विवाद के चलते शहर में दूध की सप्लाई ठप है।

दूधियों का कहना है कि पशुपालन में इस्तेमाल होने वाला घास-चारा और पशु आहार महंगा हो गया है। लागत बढ़ने के कारण वे दूध के दाम में ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी चाहते हैं। उनका तर्क है कि मौजूदा दर पर दूध बेचना घाटे का सौदा है।

वहीं दूध विक्रेता दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल ही दूध के रेट बढ़ाए गए थे। मौजूदा हालात में ₹5 तक की बढ़ोतरी स्वीकार्य है, लेकिन ₹10 की मांग अनुचित है। दोनों पक्षों के बीच सहमति न बनने से आपूर्ति बाधित है।

जनता का आरोप है कि पेट्रोल की कीमत पहले ही बढ़ चुकी है और अब दूध के नाम पर दूधिया-विक्रेता आपस में “खेल खेल रहे हैं”। घरों में बच्चों-बुजुर्गों को दूध नहीं मिल रहा। लोगों ने जिला प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन फूड एक्ट के तहत कड़े कदम उठाए। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति मनमानी दर पर आवश्यक वस्तु नहीं बेच सकता, इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन होना चाहिए। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे जनता में नाराजगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811