Let’s travel together.

महिला से दुष्कर्म करने वाले 09 माह से फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 103

 

नटेरन विदिशा।  फरियादी ने दिनांक 05/09/23 को थाना उपस्थित आकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि दिनांक 4 सितमबर 23 को जब वह घर में अकेली थी तब रात करीब 11 बजे शैतान कोरी ने घर में घुसकर उसके साथ गलत कर किया था थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 245 /2023 धारा 450, 376 भा द वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना दिनांक से ही आरोपी लगातार फरार था आरोपित गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किया जा रहे थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 2000 रुपए का नगद ईनाम की राशि की घोषणा की गई थी ।
उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा एसडीओपी गंज बासौदा के नेतृत्व में उक़्त आरोपी शैतान कोरी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने हेतु थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह को निर्देशित किया गया ।
दिनांक 27 मई को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
विशेष भूमिका
थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक रणवीर जाट, आरक्षक धर्मवीर सिंह, जयप्रकाश, सत्यवीर मीना , दिलीप शर्मा , अनिल यादव महिला आर रेखा भट्ट,
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

न्यूज़ सोर्स-मनोज मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बासौदा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811