नटेरन विदिशा। फरियादी ने दिनांक 05/09/23 को थाना उपस्थित आकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि दिनांक 4 सितमबर 23 को जब वह घर में अकेली थी तब रात करीब 11 बजे शैतान कोरी ने घर में घुसकर उसके साथ गलत कर किया था थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 245 /2023 धारा 450, 376 भा द वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना दिनांक से ही आरोपी लगातार फरार था आरोपित गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किया जा रहे थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 2000 रुपए का नगद ईनाम की राशि की घोषणा की गई थी ।
उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा एसडीओपी गंज बासौदा के नेतृत्व में उक़्त आरोपी शैतान कोरी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने हेतु थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह को निर्देशित किया गया ।
दिनांक 27 मई को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
विशेष भूमिका
थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक रणवीर जाट, आरक्षक धर्मवीर सिंह, जयप्रकाश, सत्यवीर मीना , दिलीप शर्मा , अनिल यादव महिला आर रेखा भट्ट,
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
न्यूज़ सोर्स-मनोज मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बासौदा