Let’s travel together.

बरजोरपुर जोड़ पर  दो कार आपस में टकराई

0 187

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बरजोरपुर जोड़ पर  दो कार आपस में टकरा गई। हालांकि कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है।
शनिवार दोपहर 1 बजे भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पड़ने वाले बरजोर पुर जोड़ पर दो कार एक दूसरे से टकरा गई। हालांकि कार टकराने में दोनों ही गाड़ियों में बैठे व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। एक कार भोपाल से विदिशा जा रही थी जबकि दूसरी कर बरजोर पुर से भोपाल आ रही थी। दोनों कार जैसे ही बरजोर पुर जोड़ पर पहुंची तो आमने-सामने टकरा गई।

दोनों कारों में बैठे सभी व्यक्ति सुरक्षित है किसी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है। दोनों कार आमने-सामने से टकराने के कारण दोनों ही कारों के आगे के पहिए पूरी तरह डैमेज हो गए। दोनों कारों के गेट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी से प्रधान आरक्षक दिलीप यादव आरक्षक राजू चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए थे। कुछ देर तक दोनों कारों के ड्राइवर में बहस होती रही। बाद में दोनों ही कारों के ड्राइवर ने आपसी समझौता कर लिया। किसी ने भी दीवानगंज चौकी पर किसी के विरुद्ध शिकायत नहीं की है।
।बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर तीन महीनों से लगातार हर एक दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें कई लोग घायल भी हो रहे हैं तो कई लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। बालमपुर घाटी से लेकर सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहे तक सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है। 20 किलोमीटर मार्ग पर 1 महीने में ही 20 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें कई लोग घायल हो गए हैं तो कई लोगों की अभी तक मौत भी हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्री घायल     |     10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811