नरखेड़ा पंचायत में 47 जोड़ों में से 44 जोड़ों का विवाह/निकाह संपन्न, तीन जोड़े रहे अनुपस्थित, क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नरखेडा में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत बुधवार को नरखेडा मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 44 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें 11 जोड़े हिंदू समाज के थे तो वही 33 जोड़े मुस्लिम समाज के थे पहले मुस्लिम समाज क 33 जोड़ों का निकाह हुआ। बाद में विधि विधान से 11 हिंदू जोड़ो को विवाह संपन्न हुआ। जबकि दो हिन्दू जोड़ा, और एक मुस्लिम जोड़ा उपस्थित नहीं हुए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, नरखेडा सरपंच रामदयाल लोधी , सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्या सहित आसपास गांव के सरपंच मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक, सरपंच सहित जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर वर-वधु को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया। क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में बारी-बारी से सभी विवाहित जोड़े के पास जाकर आर्शीवाद एवं उपहार भेंट की। नरखेडा पंचायत के सरपंच रामदयाल लोधी द्वारा लांच बॉक्स , भेंट की। साथ ही उनके मंगलमय जीवन की शुभाकामनाएं दी।
क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कम राशि दी जाती थी लेकिन अब 55 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। 49 हजार रुपए वर वधु के खाते में आएंगे तो 6 हजार रुपए सामूहिक विवाह आयोजन करता को दिए जाएंगे। डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा सभी जोड़ों को 49 हजार रूपए के चेक दिए गए और कहां की निश्चित ही निर्धन परिवारों को अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निरंतर आमजन की सुविधा और बेहतर जीवन के लिए कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं ।