Let’s travel together.

यात्री प्रतीक्षालय के पास  बिजली तार टूट कर गिरा,बड़ा हादसा टला

0 143

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर बना यात्री प्रतीक्षालय के पास  बिजली तार टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई भी यात्री प्रतीक्षालय में मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
बता दें की फैक्ट्री चौराहे पर यात्री प्रत्यक्षालय बना हुआ है इसी यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर यात्री भोपाल विदिशा जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं। लेकिन शनिवार को बिजली का तार अचानक यात्री प्रतीक्षालय के पास ही टूट कर रोड पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई भी यात्री प्रतीक्षालय के पास नई खड़ा था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी इससे पहले भी दो बार यात्री प्रतीक्षालय के पास बिजली का तार टूट कर गिर चुका है बिजली विभाग के कर्मचारी हर बार बिजली तार को जोड़कर चले जाते हैं लेकिन बार-बार तार टूटने से यात्रियों को परेशानी हो रही है फैक्ट्री चौराहे पर रहने वाले नंदू साहू, दीपक कुशवाहा, आकाश साहू ,मोनू साहू, नरेंद्र कुशवाहा, रामनारायण मीणा यदि का कहना है कि इससे पहले भी दो बार बिजली का तार टूटकर प्रतीक्षालय के पास गिर चुका है उस समय भी कोई भी यात्री प्रतिचालय के पास नहीं खड़ा था नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बिजली के तार टूटने के कारण फैक्ट्री चौराहे की 4 घंटे तक बिजली गुल रही जिससे फैक्ट्री चौराहे पर रहने वाले व्यक्ति गर्मी से परेशान होते रहे। मोहल्ला बालों का कहना है कि जो तार खाबो पर डाले हैं वह कई साल पुराने हो गए हैं जिस कारण बार-बार टूट रहे हैं बिजली विभाग को फैक्ट्री चौराहे पर डाले हुए तार को बदल देना चाहिए नहीं तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811