Let’s travel together.

कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘मैं दिल्ली में हूं, अंधेरे में मच्छर मार रहा हूं, कांग्रेस ने पूछा- कितने मारे?

0 389

 

भोपाल।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बेबाक बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने एक ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर करारा तंज मारा है. विजयवर्गीय ने दिल्ली में पॉवर कट को लेकर तंज कसा है.

कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट

विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि मैं दिल्ली में हूँ, यहां पिछले एक घंटे से लाइट नहीं है. खिड़की खोली तो हवा के साथ मच्छर भी आ गए हैं. मैं अंधेरे में मच्छर मार रहा हूं, सुबह स्कोर बताऊंगा! जय हो फ्री बिजली वाली सरकार.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस के नेता नरेन्द्र सलूजा ने भी ट्वीट कर कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि सुना था कि भाजपा के तमाम नेता आज दिल्ली में 23 का रोडमैप बनाने गये है लेकिन ये क्या ये तो वहां जाकर मच्छर मार रहे है.
नरेंद्र सलूजा ने कहा मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति है.

अंतर यह है कि यहां आम जनता दिन में भी मच्छर मार रही है , रोज स्कोर बढ़ रहा है…
जय हो 24 घंटे बिजली देने वाली सरकार की…
नरोत्तम जी आप भी एक दिन पहले गये है, आपने कितने मारे? अब जब तक मामाजी है, आप लोगों को मच्छर ही मारने है. स्कोर आज मामाजी पूछ लेंगे..

गर्मी और कटौती से बेहाल लोग

समय से पहले गर्मी शुरू होने से देशभर में बिजली की मांग काफी बढ़ गई है. इसका असर भारी बिजली कटौती के रूप में देखा जा रहा है. हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्र कोयले की कमी से जूझ रहे हैं, जिस वजह से मुंबई, दिल्ली, लखनऊ सहित देश के कई बड़े शहरों और इलाकों में बिजली की कटौती हो रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |     क्रोध और द्वेष पर नियंत्रण ही कल्याण का मार्ग : मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     धरसीवां में BPCL के जिप लाइट गैस कनेक्शन की शुरुआत, CEO आशीष केशरवानी बने प्रथम हितग्राही     |     दिवाली पूर्व कैबिनेट से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें     |     शिवपुरी में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं में नाराजगी     |     किसानों को तय शेड्यूल पर मिलेगी बिजली? कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम रोज करेंगे निगरानी     |     राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811