Let’s travel together.

फिलीपीन्स और श्रीलंका के डेलीगेशन ने दीवानगंज और ढकना-चपना में देखी मतदान प्रक्रिया

0 260

 

रायसेन।भारतीय लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया का अवलोकन करने मध्यप्रदेश आए फिलीपीन्स और श्रीलंका के डेलीगेशन ने विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्ग्त रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र 18 तथा 19 दीवानगंज और ग्राम ढकना-चपना में मतदान केन्द्र क्रमांक-56 का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।

डेलीगेशन के सदस्यों का मतदान केन्द्रों पर तिलक लगाकर तथा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा फिलीपीन्स और श्रीलंका के डेलीगेशन को मतदान प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। फिलीपीन्स के श्कमीशन ऑन इलेक्शन्सश् की एसोसिएट कमिश्नर सुश्री सोकोर्रो बी. इंटिंग के नेतृत्व में 3 सदस्यीय डेलीगेशन में डायरेक्टर सुश्री सेलिया बी. रोमेरो एवं एग्जीक्युटिव असिस्टेंट सुश्री लेसली एन सी. कॉनक्विला शामिल रहीं। इसी तरह श्रीलंका के श्प्रेसीडेंशियल

कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फॉर इलेक्शन लॉ रिफार्म्सश् के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप के नेतृत्व में 8 सदस्यीय डेलीगेशन में कमीशन मेम्बर श्री सुंथारम अरूमैनायाहम, कमीशन मेम्बर श्री अलीसंदारालेज सेनानायके, कमीशन मेंबर श्री अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, कमीशन मेंबर सुश्री निमालका फर्नान्डो, कमीशन मेंबर श्री विथारानागे दीपानी सामंथा रॉडरिगो, कमीशन मेंबर श्री एलन करमाइकल वेरे तंबिनायागम डेविड सहित कमीशन सेकेट्री श्री माधवा देवासुरेन्द्र शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811