Let’s travel together.

दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान

0 85

झारखंड की उप राजधानी दुमका के एक जंगल में एक यवती का शव मिला है. दुमका के तालझारी थाना में 29 अप्रैल को बरमासा गांव के जंगल से युवती का क्षत -विक्षत शव बरामद हुआ. शव लगभग एक कंकाल में बदल गया है. शव को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे की शव को केमिकल डालकर पूरी तरह जलाया गया है, ताकी उसकी पहचान न की जा सके.

जिस युवती का नर कंकाल बरामद हुआ वह 25 अप्रैल से लापता थी. उसके परिजनों ने 26 अप्रैल को तालझारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. नाबालिग लड़की का 29 अप्रैल को पूरी तरह से नष्ट नर कंकाल जंगल से बरामद हुआ था. मामले की जांच के लिए दुमका एसपी पीतांबर सिंह खरवार ने एक एसआईटी टीम का गठन किया था. गठित एसआईटी टीम ने कई तकनीकी पहलुओं और ग्रामीणों से भी पूछताछ की. इन बयानों के आधार पर नाबालिग मृतिका के कथित आशिक पिंकू कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से थी नाराजगी

जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में विफल होने और प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के कारण, प्रेमी पिंकू मंडल ने ही इस हैवानियत से इस घटना को अंजाम दिया था. प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के कारण प्रेमी पिंकू मंडल नाराज था. उसने पहले प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाया. फिर लगातार दो दिनों तक प्रेमिका को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. इसके बाद उसने हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए, प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी.

एसिड डाल कर जला दिया युवती का शव

इसके बाद पकड़े जाने के दर से और सबूत मिटाने के लिए उसने उसके शव पर एसिड डाल कर उसे जला दिया. ऐसिड डाले जाने के कारण किशोरी का शव महज पांच दिनों के अंदर ही नर कंकाल के रूप में तब्दील हो गया था. प्रेमिका की हत्या और एसिड डालकर शव जलाने का आरोपी कथित प्रेमी पिंकु कुमार मंडल उर्फ छोटू कुमार दुमका जिला के ही तालझारी क्षेत्र के बरमासा का रहने वाला है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक बाइक, एक जोड़ी चप्पल, चुड़ी का टुकड़ा, क्लिप, घड़ी, रस्सी सहित अन्य समान भी बरामद किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811