सुनील सोन्हिया भोपाल
द यूनिटी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत सेवा भारती आनंद धाम वृद्धाश्रम में एक विशेष मातृ-सेवा अभियान आयोजित कर किया। इस दौरान वृद्धाश्रम की माताओं को साड़ी और फल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। यह अभियान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शर्मा ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण सन्देश देते हुए कहा, “घर की माँ का तिरस्कार करके, मंदिर की माता को खुश नहीं किया जा सकता। सच्चा पुण्य तो अपने घर की माँ और वृद्धाश्रम की माताओं की सेवा से ही प्राप्त होता है।” उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर हमें समाज के बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।
यह अभियान सरकार द्वारा चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और “सेवा पखवाड़ा अभियान” के साथ भी मेल खाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण को बढ़ावा देना है।
इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सचिव श्रीमती भारती मार्कम, सह-सचिव श्रीमती मितु घोष और कोषाध्यक्ष जयश्री शुक्ला शामिल रहीं। साथ ही, स्वयंसेवकों अजी कोसी, अमन,राधे, अलका ठाकुर, दिव्या श्रीवास्तव, संध्या,पूजा शर्मा मोना, और अन्य लोगों ने भी इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फाउंडेशन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस तरह के अभियानों से जुड़ें और सेवा व दान के माध्यम से माताओं का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस नवरात्रि पर, फाउंडेशन ने लोगों को यह संदेश दिया कि “भलाई करने के बदले में कुछ अपेक्षा न रखना ही सच्ची सेवा है।
फाउंडेशन की ओर से सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं और आह्वान किया गया कि वे अपने घर की माताओं का सम्मान करें और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा दें।