Let’s travel together.

कार्यकर्ता ने कंधे पर रखा हाथ, तो डीके शिवकुमार ने जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

0 75

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया. कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए डीके शिवकुमार का वीडियो वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने “डीके डीके” के नारे लगा रहे थे. जैसे ही डीके शिवकुमार पहुंचे, जब एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने उनके कंधे पर हाथ रखा, तो शिवकुमार को गुस्सा आ गया और वह नाराज हो गये और कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया.

सूत्रों के अनुसार जब डीके शिवकुमार प्रचार के लिए पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता “डीके डीके” के नारे लगा रहे थे. जब वह कार से बाहर निकले तो एक कार्यकर्ता ने डीके शिवकुमार के कंधे पर हाथ रख दिया. अचानक हुए अनुचित व्यवहार से गुस्साए शिवकुमार ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया.

अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट कर साधा निशाना

भाजपा के नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हावेरी के सावनूर शहर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नगर निगम सदस्य अलाउद्दीन मनियार को थप्पड़ मार दिया. यह पहली बार नहीं है जब डीके ने किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की है.”

अमित माललीय ने डीके शिवकुमार पर बोला हमला

अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, “उसका अपराध क्या था? उन्होंने डीके शिवकुमार के कंधे पर हाथ रखा, तभी डीके शिवकुमार कार से बाहर निकले थे. मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए काम क्यों करना चाहते हैं? उनके नेता उन्हें थप्पड़ मारते हैं, उन्हें अपमानित करते हैं, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देते… क्या यह भ्रष्टाचार के पैसे के लिए है जो उन्होंने कमाया है? कोई स्वाभिमान नहीं है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |     केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811