रायसेन।शासकीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा सॉची विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला अम्बाड़ी के शाला प्रभारी प्रधान अध्यापक श्री प्रेमनारायण शिल्पी तथा अध्यापिका सुश्री राजकुमारी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काम में श्री शिल्पी तथा सुश्री साहू का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सॉची विकासखण्ड के ग्राम अम्बाड़ी निवासी छात्रा कुमारी साक्षी जैन की, शासकीय प्राथमिक शाला अम्बाड़ी की बाउण्ड्री वॉल के गेट की दीवाल गिरने से उसमें दबने से मृत्यु हो गई। दो अन्य छात्र भी इस घटना में घायल हुए हैं। इस संबंध में तहसीलदार रायसेन द्वारा अपने प्रतिवेदन में प्रतिवेदित किया है कि घटना के समय शाला में प्रधान अध्यापक श्री प्रेमनारायण शिल्पी एवं अध्यापिका सुश्री राजकुमारी साहू उपस्थित थे। इस दुर्घटना के उपरांत इन दोनों अध्यापकों द्वारा घायलों के उपचार के संबंध में कोई प्रयास नहीं किए गए और ना ही इनके द्वारा डायल 181 या अस्पताल को सूचित किया गया। श्री शिल्पी तथा सुश्री साहू शाला बन्द करके अन्यत्र चले गए तथा दीवानगंज अस्पताल में भी उपस्थित नहीं हुए। इन दोनों शासकीय सेवकों की यह जिम्मेदारी थी कि सर्वप्रथम शाला में आने वाले बच्चे असुरक्षित स्थान पर नहीं जाए और यदि कोई दुर्घटना होती है तो घायलों के तत्काल इलाज का प्रबंध किया जाए।
प्रधान अध्यापक श्री प्रेमनारायण शिल्पी तथा अध्यापिका सुश्री राजकुमारी साहू को अपने पदीय कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही करने एवं शासन की छवि धूमिल करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में श्री शिल्पी तथा सुश्री साहू का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है तथा निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।