Let’s travel together.

बर्थडे पार्टी से लौट रहे बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत, 3 गम्भीर 1 घायल

0 576

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

मंगलवार की रात्रि 11 बजे देवरी उदयपुरा से एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बोलेरो गाड़ी को बोरबेल मशीन से भीषण टक्कर हो गई जिसमें मौके पर ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थांवरी (टड़ा) थाना केसली जिला सागर का एक परिवार देवरी (पान) जिला रायसेन के जन्मदिन (दसटोन) कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लौट रहे थे। बोलोरो वाहन क्रमांक एमपी 09 सीसी 1579 का राजमार्ग 44 सिलवानी उदयपुरा मार्ग के चुनहेटिया मोड़ पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोरबेल मशीन क्रमांक केए 51 एम एच 8898 से टक्कर हुई। टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस को जानकारी मिलने पर सभी को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जिसमें बोलोरो वाहन चालक सहित तीन की मौत हो गई, और 3 गम्भीर 1 घायल हो गए, बोलोरो में 7 लोग सवार थे।


जानकारी के अनुसार वाहन चालक अनिल यादव पिता रमेश यादव उम्र 30 साल निवासी टड़ा, माया उर्फ हेमलता पति कमल कोरी उम्र 40 साल निवासी टड़ा, कुमारी उमंग पिता पवन कोरी उम्र 8 साल निवासी टड़ा की मौत हो गई। गम्भीर घायल पवन कोरी पिता परषोत्तम कोरी उम्र 31 साल निवासी टड़ा, दिव्यांश पिता पवन कोरी उम्र 4 साल निवासी टड़ा, देवीबाई पति पवन कोरी उम्र 30 साल निवासी टड़ा का प्राथमिक उपचार के बाद सागर किया गया। बोलोरो वाहन मालिक रघुवीर / अंनत सिंह यादव निवासी टड़ा भी वाहन में सवार थे।
थाना प्रभारी मायासिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलो को सिविल हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस ने फरियादी रघुवीर यादव की रिपोर्ट पर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811