Let’s travel together.

सांची विवि में होगी नई नियुक्तियां, बुद्धा थीम पार्क अब सांची विवि करेगा विकसित

0 154

-54 अकादमिक पदों पर होगी भर्ती,27 नए विभागों के गठन को स्वीकृति

– सांची स्थित बुद्ध थीम पार्क को विकसित करेगा विवि

रायसेन।सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। विभिन्न अकादमिक पदों पर नियुक्ति को कार्यपरिषद द्वारा स्वीकृत किया गया। कम्प्यूटर विभाग, जनसंचार, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे लोकप्रिय विभाग भी खोले जाएंगे जिससे विश्वविद्यालय नए उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। विश्वविद्यालय परिसर निर्माण के दूसरे चरण को भी कार्यपरिषद द्वारा स्वीकृत किया गया।

विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे 54 पदों पर नई नियुक्तियां की जाएगी। इनमें कम्प्यूटर साइंस, जनसंचार, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, बौद्ध चिकित्सा, इतिहास जैसे नए विषयों में भी भर्ती होगी। कार्यपरिषद ने 27 नए विभागों के गठन को भी मंजूरी दी जिसकी अनुशंसा अकादमिक परिषद द्वारा की गई थी। इनमें इंडोलॉजी, ड्रामा, नृविज्ञान, ज्योतिष, प्रवास एवं डायसपोरा विभाग, वास्तुशास्त्र, वैदिक दर्शन विज्ञान, जनसंचार , लाइब्रेरी साइंस, भाषा विज्ञान, पीस रिसर्च, सिंहली, जर्मन, जापानी, तिब्बती, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, हिंदुस्तानी संगीत जैसे विभाग शामिल है।

सांची विश्वविद्यालय सांची स्थित बुद्ध थीम पार्क को पर्यटन विभाग से लेकर विकसित करेगा। करीब 6 लाख रुपये मासिक खर्च वाले इस पार्क को विकसित कर इसमें विभिन्न गतिविधियां की जायेगी। विश्वविद्यालय इसकी सुविधाओं का उपयोग कर इसे आगे संचालित करेगा। 17 एकड़ में फैले इस पार्क में सांची विवि कई गतिविधियां शुरु करेगा।

सांची विवि के परिसर निर्माण के दूसरे चरण को भी कार्य परिषद द्वारा मंजूरी दी गई। शासन द्वारा दूसरे चरण हेतु बजट पूर्व में मंजूर किया जा चुका है। कार्य परिषद ने बौद्धिक चेयर की स्थापना को भी हरी झंडी दिखाई। उक्त चेयर बौद्ध एवं भारतीय परंपरा पर आधारित विभिन्न शोध कार्यों को आगे बढाएगी। सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्य परिषद सदस्य प्रो बैद्यनाथ लाभ, उमेश उपाध्याय एवं कुलसचिव प्रो अलकेश चतुर्वेदी के अलावा वित्त, उच्च शिक्षा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811