Let’s travel together.

नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे

0 87

पूर्वी चंपारण जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस महकमे पर दूसरे लोगों से काम करवाने का मामला चल रहा है. ऐसे में एक और मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स अनाधिकृत रूप से पुलिस की वर्दी पहने हुए एक तस्वीर में दिखाई दिया है. पुलिस की वर्दी में इस शख्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोग वायरल कर रहे हैं. शख्स ने बजाप्ता पुलिस की वर्दी पहनी हुई है और वह कोटवा थाना के क्षेत्र में काम करता हुआ दिखाई दे रहा है.

जानकारी के मुताबिक जो शख्स तस्वीर में दिखाई दे रहा है उसके पिता कोटवा थाना में चौकीदार हैं. लेकिन, शख्स को पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है. वह अनाधिकृत रूप से पुलिस के महकमे में भी शामिल है. कई पुलिस के अधिकारियों से आए दिन मिलता भी रहता है. जब युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो इस पर पुलिस कप्तान ने सदर एएसपी शिखर चौधरी को जांच का जिम्मा सौंपा है. बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले जिले में सामने आ चुके हैं.

पुलिस महकमे पर उठ रहे सवाल

हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कोटवा थाना के चौकीदार का बेटा अनाधिकृत रूप से पुलिस की वर्दी पहन रहा है. अपना धौंस जमाने के लिए वह वर्दी में सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें भी पोस्ट कर रहा है. वह कई बड़े अधिकारियों से आए दिन मिल रहा है. पुलिस ने इस पूरे मामले में फिलहाल जांच के आदेश दिए हैं लेकिन इस फर्जीवाड़े से लोगों के जेहन में जरूर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

दरपा थाना में भी ऐसा ही मामला

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दरपा थाना से भी कुछ इस तरह का मामला सामने आया था. यहां पर एक चौकीदार का बेटा पुलिस की वर्दी में पुलिस के काम करते हुए नजर आया था. इस शख्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जिसके बाद शख्स के ऊपर उसी थााने में केस दर्ज किया गया जहां पर उसके पिता चौकीदार हैं. एफआईआर के बाद फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811