Let’s travel together.

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले – बाबा साहब अंबेडकर के साथ कांग्रेस ने किया षड्यंत्र..

0 90

भोपाल।  अंबेडकर जयंती के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा की दुर्भाग्य से बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने साजिश की। उन्हें चुनाव हराने का प्रयास तत्कालीन प्रधानमंत्री ने किया। जीते जी और उनके बाद भी कांग्रेस ने उनका अपमान किया।

इंदिरा जी ने कदम कदम पर संविधान में संशोधन कर अपमान किया। डॉ मोहन यादव ने कहा कि संविधान के मूल भाव को बदलने का काम कांग्रेस ने किया। बीजेपी मूल भाव को समझती है। अंबेडकर जी की भावनाओं को समझती है। जो 60 साल में नहीं हो सका वह मोदी जी ने 10 साल में करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार अपने काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811