Let’s travel together.

पूर्व SDM निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी,जीतू पटवारी को लिखा पत्र

0 75

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व SDM निशा बांगरे ने पार्टी छोड़ दी है और उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है। निशा बांगरे ने जीतू पटवारी को पत्र लिखा है और उसमें उन्होंने कहा है कि बाबा साहब ने कहा था कि कांग्रेस जलता हुआ घर है। कांग्रेस ने बाबा साहब को भी टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस ने उस समय भी न्याय नहीं किया था और अब भी न्याय नहीं कर पा रही है।

बांगरे ने आगे लिखा की 6 महीने से कांग्रेस की नियत को करीब से आंकलन कर मैंने यह पाया कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे विधानसभा चुनाव में टिकट देने का वादा किया 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए और एक सीट आमला मेरे लिए होल्ड पर रखने का केवल दिखावा कर समाज का वोट बंटोरना चाहा और खुद षड्यंत्र कर मुझे चुनाव लड़ने से रोका फिर मुझे लोकसभा में टिकट देने का भरोसा दिया।

लेकिन इसमें भी वादाखिलाफी की गई है। मैंने यह भी महसूस किया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी टिकट नहीं दिया। बल्कि उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़े कर उन्हें चुनाव हारा दिया। आपको बता दें कि निशा बांगरे ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़ दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से गुहार लगाकर डिप्टी कलेक्टर की नौकरी की मांग की थी इसके लिए उन्होंने प्रमुख सचिव को चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी के साथ निशा बांगरे ने कुछ उदाहरण का हवाला भी दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811