Let’s travel together.

हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए कमलनाथ, BJP बोली- दिग्विजय गदा लेकर चलें!

0 269

आज हनुमान जयंती के अवसर पर कांग्रेस हनुमान जी की भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है. कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज गदा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं. जिसे लेकर राज्य में सियासत शुरू हो गई है. भाजपा ने कांग्रेस के हनुमान प्रेम को फर्जी बता दिया है और इसे चुनाव में फायदा लेने की कोशिश से जोड़ दिया है. वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर तगड़ा पलटवार किया है.
बीजेपी ने बताया फर्जी हिंदू: हनुमान जयंती पर कांग्रेस द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कांग्रेसियों को फर्जी हिंदू बता दिया है. बीजेपी ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का सियासी एजेंडा है. भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ अपनी गदा यात्रा में दिग्विजय सिंह को भी शामिल करें और दिग्विजय सिंह सबसे आगे गदा लेकर चलें और पीछे-पीछे कांग्रेसी चलें. भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही कांग्रेस को हनुमान जी की याद आती है.
कांग्रेस ने भी बोला हमला: भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने भी तगड़ा जवाब दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कमलनाथ को सबसे बड़ा हनुमान भक्त बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी हिंदू और हिंदू देवी-देवताओं पर अपना कॉपीराइट समझती है, जब भगवान कोई और भगवान की अराधना करता है तो उन्हें दुख होता है.
छिंदवाड़ा के सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचे कमलनाथ: वहीं हनुमान जयंती के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की. कांग्रेस इन दिनों सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलती दिखाई दे रही है. नवरात्रों के दौरान भी पार्टी की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को रामलीला, सुंदरकांड का आयोजन करने के निर्देश दिए गए थे. अब हनुमान जयंती के आयोजन को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811