Let’s travel together.

कांग्रेस ने बदली ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर, भाजपा ने दागे कई सवाल

0 259

भोपाल ।हनुमान जन्मोत्सव के विशेष मौके पर एमपी कांग्रेस ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर को बदल दिया है। नए प्रोफाइल पिक में हनुमान जी की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े कमलनाथ की तस्वीर लगाई गई है। भाजपा ने एमपी कांग्रेस द्वारा प्रोफाइल पिक बदलने पर पलटवार किया है और कई सवाल किये हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आह्वान पर हनुमान जयंती पर आज प्रदेश में कांग्रेस के नेता हनुमान मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं दीप जला रहे हैं, खुद कमल नाथ ने शिकारपुर में हनुमान मंदिर में पूजा की और छिंदवाड़ा के सिमरिया में शिव मन्दिर में अभिषेक किया , साथ ही छिंदवाड़ा के बड़ी माता मंदिर से हनुमान जी की गदा यात्रा का शुभारंभ किया।
इससे पहले आज सुबह एमपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल की डीपी यानि प्रोफाइल पिक बदल दी।

नई ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर में हनुमान जी की तस्वीर के सामने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने नई ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर पर कटाक्ष किया है।
डॉ हितेश बाजपेई ने ट्वीट किया – देखिए “कम्युनल” कमल नाथ की कांग्रेस का नया “डीपी” अवतार ! अब मुसलमान और मौलवियों के वोट का क्या होगा? उन्होंने वरिष्ठ नेता आरिफ मसूद को टैग करते हुए लिखा क्या क्या आपको ये चुनावी पाखंड पसंद आया ? डॉ हितेश बाजपेई ने सवाल किया – इस पाखंड में क्या मिंया दिग्विजय सिंह आप शामिल हैं?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |     6 छात्रों का चयन इंडिया खेलो फुटबॉल नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु     |     आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811