Let’s travel together.

धूमधाम के साथ मनाया गया,मां अंजनी के पुत्र पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव

0 202

श्री हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड, अखंड रामायण के पाठ तो कहीं भजन कीर्तन और भंडारे के हुए आयोजन

सी एल गौर

रायसेन। शनिवार को मां अंजनी के पुत्र पवनसुत श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ जिला मुख्यालय सहित जिले भर में सभी श्री हनुमान मंदिरों पर श्रद्धा पूर्वक उत्साह के साथ सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर अल सुबह से ही श्री हनुमान मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी प्रसादी चढ़ाने और श्री हनुमंत लाल जी के दर्शन लाभ लेने के लिए मंदिरों में खासी भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर स्थल पर जय जय श्री राम श्री सीताराम जय श्री हनुमान के जयकारों के साथ महा आरती के विशेष आयोजन किए गए। जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री हनुमान मंदिरों पर श्री हनुमान जी महाराज का श्रंगार किया गया मंदिरों को भी सजाया गया था

जिधर देखो उधर सभी हनुमान मंदिरों पर कहीं अखंड रामायण पाठ तो कहीं सुंदरकांड तो कहीं महा आरती के आयोजनों की गूंज सुनाई दे रही थी। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन गंजबाजार श्री हनुमान मंदिर पर
भक्तों द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया एवं सुंदरकांड पाठ और महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने धर्म का लाभ उठाया। वहीं दूसरी ओर पाटन देव स्थित श्री हनुमान मंदिर पर भी महा आरती का आयोजन एवं प्रसादी वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इसी परिपेक्ष में सांची मार्ग स्थित गोपालपुर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर महा आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन धर्म प्रेमियों द्वारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने प्रसाद गहण कर धर्म का लाभ उठाया।

इसके अलावा मिश्र तालाब स्थित श्री हनुमान मंदिर, तहसील परिसर श्री हनुमान मंदिर, बावड़ी पुरा श्री हनुमान मंदिर, पुरानी बस्ती के बड़ा मंदिर, श्री शिवोम तीर्थ दुर्गा मंदिर, चोपड़ा स्थित श्री हनुमान मंदिर, श्रीरामपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर आदि सभी श्री हनुमान मंदिरों पर श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशेष महा आरती का आयोजन भजन कीर्तन सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ आदि कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुए सभी स्थानों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी महाराज को प्रसादी चढ़ाते हुए उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया एवं दर्शन लाभ लिए। जिले के सुप्रसिद्ध चीन वाले दादा दरबार एवं सीहोर वाले राम रसिया दरबार में भी हजारों की संख्या में भक्तों ने बालाजी सरकार के दर्शन लाभ लिए एवं धर्म का लाभ उठाया सुबह से लेकर देर रात तक इन मंदिर स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे थे रायसेन जिला सहित दूरदराज क्षेत्रों से भी इन स्थानों पर भक्तगण श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंचे थे इसके अलावा जिले भर में गांव-गांव में विराजमान श्री हनुमान मंदिरों पर भी श्री हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811