Let’s travel together.

जनपद पंचायत का सीईओ चार लाख की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

0 169

छिंदबाड़ा। बीते 2 महीनो में जिले से जितने भ्रष्टाचारी जिले में पकडाए है उतने प्रदेश के किसी अन्य जिले में लोकायुक्त की कार्यवाही नही हुई होगी !

आज दोपहर जुन्रारदेव जनपद सीईओ सुरेंद्र साहू और उनके ड्रायवर को लोकायुक्त ने चार लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर ने यह कार्रवाई की है।CEO अपने ड्राइवर के माध्यम से रिश्वत ले रहे थे।

ज्ञात ही कि प्रार्थी रोहन यदुवंशी के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत की थी कि उसके पिता ग्राम पंचायत कूकरपानी में सचिव के पद पर पदस्थ हैं और निशक्त हैं। इस वजह से पिता के सरकारी कार्यों में वह हाथ बटाता है।

ग्राम पंचायत में निस्तरी तालाब, दो पुलिया, मेडबंधान एवं हितग्राही के खेतों में भूमि सुधार की तकनीकी स्वीकृति प्रदान करवाने के संबंध में जब वह मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत जुन्नारदेव से मिला तो उनके द्वारा उक्त कार्य स्वीकृत कराने के बदले  में 4,25000 रिश्वत की मांग की ।

शिकायत के बाद आज लोकायुक्त पुलिस ने फरियादी को रंग लगे रूपये  देकर भेजा। जैसे ही फरियादी रोहन यदुवंशी सीईओ को रिश्वत की राशि देने पहुंचा तो आरोपी जुन्रारदेव जनपद सीईओ सुरेंद्र साहू ने ड्राइवर मिथुन पवार को रुपए देने के लिए कहा, जैसे ही रोहन ने मिथुन पवार को रिश्वत की राशि दी उसी समय लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811