Let’s travel together.

पीएमआवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों की किस्त रुकी, क्षेत्र में कई ग्रामीणों के मकान अधूरे

0 77

– ग्राम पंचायत दीवानगंज में 48, ग्राम पंचायत अंबाडी में 150, ग्राम पंचायत सेमरा में 41 मकान सुकृत हुए थे

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा सहित क्षेत्र मे इस साल सबसे ज्यादा ग्रामीणों के आवास स्वीकृत हुए हैं। कई ग्रामीणों को पहली, दूसरी तो कई ग्रामीणों को तीसरी किस्त मिल चुकी है। कई ग्रामीणों के मकान में काम चल रहा था लेकिन कई ग्रामीणों की किस्त नहीं आने से मकान अधूरे पड़े हुए हैं।
जिन ग्रामीणों के मकान पीएम योजना के तहत सुकृत हुए है उन्होंने बताया है की किस्त ना आने के कारण हमारे मकान नहीं बन पा रहे हैं। कई मकानों के छतों में सेटिंग ठुकी है तो कई मकानों के बीम कालम भर चुके हैं। तो कई की दीवार उठ चुकी है।
किस्त नहीं आने के कारण पीएम योजना के तहत मकान नहीं बन पा रहे हैं।
जबकि अंबाड निवासी दिनेश कुमार , मनोज मालवीय, प्रीतम शहरिया, राजू शहरिया, ने बताया कि किस्त नहीं आने से काम अधूरा पड़ा हुआ है। हमारा ही नहीं अंबाडी के कई ग्रामीणों की किस्त नहीं आई है जिससे मकान अधूरे हैं। इसी तरह सेमरा पंचायत का भी यही हाल है। सेमरा पंचायत में जिन लोगों के पीएम आवास योजना के तहत मकान सुकृत हुए थे उनके भी अभी तक अधूरे पड़े हुए।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में फोन लगाकर पूछते हैं तो बताया जाता है कि अभी बजट नहीं है इसलिए आगे की किस्त नहीं आ पा रही है जैसे ही बजट आएगा किस्त आने लगेगी। हम सब ग्रामीण ग्रामीण बैंकों में जा जाकर परेशान हो रहे हैं मगर आगे की किस्त नहीं आ रही है।
इस साल ग्राम पंचायत दीवानगंज में 48, ग्राम पंचायत अंबाडी में 150, ग्राम पंचायत सेमरा में 41 ग्रामीणों के नाम आवास योजना के अंतर्गत आए हैं। जो पात्र लोग रह गए हैं उनका सर्वे भी पंचायत द्वारा किया जा चुका है। जिनको आने वाले वर्ष में योजना का लाभ मिलेगा।

इनका कहना हे 

मुझे जो किस्त मिली थी उससे मकान के ऊपर छत डलवा दी है। दीवार उठाकर प्लास्टर करना है मगर आगे की किस्त नहीं आने के कारण काम अधूरा पड़ा हुआ है। अगर समय पर किस्त पूरी आ जाती तो मकान तैयार हो जाता।
खुमान सिंह ठाकुर
मैं बैंक के कई चक्कर लगा चुका हूं मगर आगे की किस्त नहीं आ रही है जिससे मकान अधूरा पड़ा हुआ है जो कच्चा मकान है उसमें रहकर बारिश निकल रहे हैं अगर समय पर किस्त आ जाती तो पक्के मकान में रहने लगते
प्रीतमसिंह शहरिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811