Let’s travel together.

सुरक्षाबलों को फिर मिली बड़ी सफलता, बॉर्डर पर तीन नक्सली ढेर, 10 दिनों में 22 नक्सलियों को मारा

0 61

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया हुआ है। कोरचोली लेंड्रा मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराए जाने के पहले 27 मार्च को बीजापुर के ही चिपुरभट्टी गांव के नज़दीक सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों को मार गिराया था और आज यानि शनिवार को ग्रेहाउंड्स व छत्तीसगढ़ पुलिस के साझा ऑपरेशन में तीन नक्सलियों के मारे जाने व मौके से एलएमजी व एके 47 रायफल मिलने की खबर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह तेलंगाना व बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर और कर्रीगुटा के जंगलों में तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स व छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ नक्सलियों की जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है और घटनास्थल से एलएमजी व एके 47 रायफल मिलने की भी खबर आ रही है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ग्रेहाउंड्स व छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया था। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की जानकारी दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811