मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को दीवानगंज आगमन पर दीवानगंज क्षेत्र के किसानों ने नहर के लिए आवेदन दिया और छोटी नहर या बारा देने की मांग की। क्योंकि दीवानगंज के किसानों ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक अनेकों बार आवेदन दिए। आंदोलन किए जिसके फलस्वरूप नहर निर्माण हुआ।
मगर यह नहर दीवानगंज के लिए आई थी और दीवानगंज के किसान ही वंचित रह गए। दीवानगंज के आसपास क्षेत्र में नहर का पानी आने लगा मगर दीवानगंज के किसान इस नहर के पानी के लिए आज भी मोहताज रहे गए। दीवानगंज के किसानों ने कई बार अफसरों और मंत्रियों ने कई बार किसानों को आश्वासन दिया था कि दीवानगंज के किसानों के लिए नहर का निर्माण कराया जाएगा मगर यह निर्माण अभी तक नहीं हुआ। नहर का पानी आसपास क्षेत्र के किसानों को मिलने लगा लेकिन दीवानगंज ,बरजोरपुर देहरी ,जमुनिया, अंबाडी, सेमरा ,महुआ खेड़ा, गीदगढ़ के किसान अभी भी पानी से वंचित हैं इस कारण इन गांव के किसानों की हालत बहुत दयनीय है इसलिए कई किसान कई सालों से प्रशासन से इन गांव में नहर लाने की मांग कर रहे हैं किसानों की मांग है की बड़ी नहर से इन किसानों को छोटी नहर या बरा से जोड़ा जाए जिससे इन गांव के किसानों का जीवन स्तर सुधर सके। दशरथ विश्वकर्मा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मनोज अग्रवाल,अमित पाल राघव ,मुकेश नायक , सुरेश साहू ,राकेश कुशवाहा दिनेश साहू, मुकेश साहू , परसोत्तम मीणा, बादाम सिंह विश्वकर्मा, गौरव नायक आदि किसानों का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी कह रहे हैं कि किसानों की आमदनी दुगनी हो जाएगी क्या इस तरह से किसानों की आमदनी दुगनी होगी। दीवानगंज के आसपास में नहर आ गई और दीवानगंज के किसान वंचित रह गया। यह तो वही कहावत हो गई कि दीया तले अंधेरा मांग करने वाले किसान हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।