मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकास खंड के ग्राम पंचायत गीदगढ़ के प्राचीन गीदगड़ गुफा मंदिर पर रंगपंचमी के पूरे दिन भजन कीर्तन और भंडारा चलता रहा बता दें कि यहां वही गुफा है जहां पर पूरे साल एक छोटे से कुंड में पूरे साल पानी भरा रहता है इस कुंड में पानी कहां से आता है इसका पता आज तक किसी को नहीं है यहां कुंड पहाड़ के नजदीक बना हुआ है इस कुंड में पहाड़ के नीचे से पानी बहता हुआ आता है इस कुंड से जितना पानी लेते हैं उतना फिर भर जाता है कुंड में कई पानी कम नहीं होता। इस गीदगड़ गुफा मंदिर पर शिव पार्वती जी और हनुमान जी की मूर्ति विराजमान है इस प्राचीन गुफा से आसपास के क्षेत्रों को लोगों को काफी लगाव है हर साल रंग पंचमी के दिन इस प्राचीन गुफा पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है हर साल की तरह इस साल भी प्राचीन गीदगढ़ गुफा पर पूरे दिन भजन कीर्तन होते रहे। भजन कीर्तन सुबह से प्रारंभ हुए तो देर शाम तक चलते रहे। भजन कीर्तन में आसपास के क्षेत्र जैसे दीवानगंज ,अंबाडी, बालमपुर ,जमुनिया, सेमरा, प्रेमपुरा, कायमपुर , सलामतपुर, टोला,नर खेड़ा, मुस्काबाद काली टोर,पिपरई, मुनारा , बरजोर पुर, सरार आदि गांव के ग्रामीण भजन मंडली ने भाग लिया भजन कीर्तन और भंडारे में आसपास के गांव के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए और भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।