Let’s travel together.

नटेरन पुलिस ने आबकारी एक्ट में एक आरोपी को  किया गिरफ्तार 

0 70

विदिशा। पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार शुक्ला ने जिले के सभी थाना प्रभारीयों को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब का व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था उक्त निर्देश के पालन में एव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक  प्रशांत चोबे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासोदा  मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना नटेरन की टीम को अवैध शराब के तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था जिस पर थाना नटरेन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जोगी किरोंदा में जीतू कुशवाह के घर के सामने बने टपरे के पास अवैध शराव रखी सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल हमराह बल के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे देखा तो जीतू कुशवाह के घर सामने बने टपरे के पास कुल 07 नग खाखी रंग की पेटी जिसमें देशी लाल मदिरा भरी हुई थी जिसमें से दो कार्टून फटे हुए थे। मौके पर अवैध शराब को जप्त कर थाने लेकर आए तथा अज्ञात आरोपी के विरुद्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमे घटना स्थल से सभी आरोपी फरार हो गये थे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना नटेरन थाना प्रभारी  आशुतोष सिह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई उक्त टीम की तत्परता से फ़रार आरोपीयो में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा एक आरोपी जीतू कुशवाह निवासी ग्राम जोगी किरोंदा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

विशेष भूमिका- निरीक्षक आशुतोष सिह, उनि रणवीर सिंह जाट, सउनि घूमन सिह, प्र.आर 154 कमल सिह, आर 611 दीपक पाल आर 229 धर्मेन्द्र सिह आर 738 जय प्रकाश गुर्जर आर. 1029 नवदीप शर्मा, आर. 106 अनिल यादव, आर 676 धर्मवीर सिह, आर 244 अंकुश जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811