Let’s travel together.

:जनस्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य “थीम पर ग्राम भोजपुर मे आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन

0 168

समाजसेवा से व्यक्तित्व का विकास रासेयो में संभव-बारेलाल अहिरवार

व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जनस्वच्छता के लिए जागरूकता आवश्यक

भोपाल। सुबह जल्दी उठना ,अपना भोजन स्वयं बनाना, अपने कपड़े स्वयं धोना ,अपने परिसर को स्वच्छ रखकर जनस्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए जागरूकता पैदा करने सम्बंधी अनुभव बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “स्वास्थ्य :जनस्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य “थीम पर ग्राम भोजपुर मे आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर छात्र छात्राओं ने व्यक्त किए .

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम भोजपुर में “स्वास्थ्य :जनस्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य ” थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया .इसके समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीबारेलाल अहिरवार ने शिविर गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास रासेयो में ही संभव है जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने एवं केरियर बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में इस शिविर के अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगे.प्रशासनिक पदों का उत्तरदायित्व निभाते समय एसे शिविर में किए गये कार्यों से सीख मिलती है .

 

विशेष अतिथि के रुप में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय मुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी और टी ओ सी प्रशिक्षक श्री राहुल सिंह परिहार ने शिविरार्थियों को राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय शिविरों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया .आपने शिविर संचालन की बारीकियों को समझाते हुए विभिन्न समीतियों के उत्तरदायित्व बतलाए।

आत्मअनुशासन का प्रयोग और महत्व समझाया .प्राचार्य डा.संजय जैन ने शिविरार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी द्वय डा समता जैन और डा गीता चौहान के कुशल निर्देशन की सराहना की .इस अवसर पर शिविरार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुबह जल्दी उठना, जीवन में पहली बार रोटी सब्जी बनाना,बर्तन साफ करना अपने कपड़े स्वयं धोना,अपने परिसर को स्वच्छ रखना इस शिविर मे आकर सीखा शिविरार्थियों ने भोजपुर के रहवासियों और पर्यटकों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.प्रतिदिन प्रभातफेरी के बाद योग ,व्यायाम,परियोजना कार्य, बौद्धिक सत्र,ग्राम सम्पर्क, समितियों की बैठक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम शिविर की दिनचर्या रही

शिविर अवधि में कार्यक्रम अधिकारी डा. समता जैन और डा गीता चौहान के मार्गदर्शन में भोजपुर के ऐतिहासिक शिवमंदिर परिसर की साफ सफाई तथा पर्यटकों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उनके आचरण में परिवर्तन लाने का प्रयास और श्री विद्यासागर गौशाला में 350 से अधिक गायों के संरक्षण की कार्यप्रणाली जानकर शिविरार्थियों को सर्वाधिक रोमांच हुआ . सर्वेक्षण में पाया कि ग्राम भोजपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का बहुत अभाव हैं जो यहां के रहवासियों और पर्यटकों की परेशानी का कारण बनता है,इस क्षेत्र मे स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की अत्यंत आवश्यकता हैं


इस शिविर को बालिका दलनायक और स्टेट कैम्पर श्रेया दास बालक दल दलनायक और स्टेट कैम्पर आयुष सक्सैना कैंपस एम्बेसडर सोहित मीना नेशनल और स्टेट केम्पर मुसकान हर्षन अभिषेक जाट , हर्षित उम्रे, शांतनु तिवारी, कनक राजवैद्य वर्षा मालवीय, दीपा उपाध्याय, मोहित चंदेले ,श्रिया विश्वकर्मा, हर्षित चौरसिया, अमन सेन, खुशी भोर,प्रतिमा सेन ,राहुल रजक,काजल साहू,गौरव जाधव सहित सभी स्वयं सेवकों ने सक्रिय भागीदारी से सफल बनाया

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811