Let’s travel together.

सड़क दुर्घटनाओ के मामलो में दो एफ आई आर दर्ज

0 111

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज पुलिस ने पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटनाओ के मामलो में दो एफ आई आर दर्ज की हे।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 कुल्हाड़िया मोड पर शुक्रवार देर रात को तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई थी। जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दीवानगंज पुलिस के अनुसार भोपाल की तरफ से आ रही थार जीप गाड़ी क्रमांक एमपी 04 एल 7770 विदिशा की तरफ से आ रहे कंटेनर क्रमांक एमपी 04 जीबी 0184 से जा भिंडी थी। थार गाड़ी के पीछे चल रहे आईसर ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 2260 भी पीछे से थार जीप गाड़ी में घुस गए गया था। जिससे थार जीप में बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवानगंज चौकी के एएसआई बीएस दांगी ने बताया कि फरियादी आकाश मीणा पिता हरगोविंद मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी पटेल नगर भानपुर भोपाल की रिपोर्ट पर कंटेनर क्रमांक एमपी 04 जीबी 0184 के चालक बंटी उर्फ हजारी पटेल पिता रामेश्वर पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी 80 फीट रोड नीलकंठ कॉलोनी भोपाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/24 धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी घटना कर्क रेखा के पास हुई थी। उसमें रामकृष्णा पिता हल्के राम राय उम्र 30 वर्ष निवासी आमखेड़ा का रहने वाला था राम कृष्णा अपनी नई बाइक हीरो डीलक्स से भोपाल तरफ जा रहा था इतने में सामने से आ रहा है ट्रक क्रमांक एमपी 35 एच ए 04 83 ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राम कृष्णा उछलकर रोड पर गिर गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवानगंज एंबुलेंस 108 से सांची अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
फरियादी ओम प्रकाश राव पिता हल्के राम राव निवासी आमखेड़ा की रिपोर्ट पर ट्रक क्रमांक एमपी 35 एच ए 0483 के चालक सुशील कुमार रजक पिता राम सजीबन उम्र 38 वर्ष निवासी नयागांव थाना सहेला जिला पन्ना खिलाफ 49/24 धारा 304 ए आईपीसी का मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811