Let’s travel together.

सेवा पखवाड़ा,, प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ मनाया

0 104

रक्तदान महादान इससे बड़ा नहीं दुनिया में कोई दूसरा दान,, राकेश शर्मा

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बुधवार को सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि विश्व के जन नेता और हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के75 वे जन्म दिवस के अवसर पर सेवा भाव के साथ रक्तदान कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं किसी भाई बहन की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान महादान का काम करता है। इस प्रकार की अनुकरणीय पहल में आप हम सभी सहभागी बने,यह बड़ा अद्भुत पल है। इसी प्रकार से हम मन में सेवा भाव रखकर समाज की सेवा करना है और समाज के दीन दुखियो से लेकर आम जन के लिए आने वाली परेशानियों को हल करने में सहयोग प्रदान करते रहना है ।

उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी जांबाज भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके साहस को में प्रणाम करता हूं क्योंकि आपने रक्तदान कर आज के दिन महादान किया है अवश्य ही यह रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने के काम आएगा । इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने भी रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं के साहस की सराहना की। जिला अस्पताल शिविर में नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा,जिला कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने रक्त दान किया। सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिवरों के अलावा स्वच्छता के लिए सफाई अभियान भी चलाया गया जिसके तहत स्मारक स्थल से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई कर आमजन के लिए स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने हरी झंड़ी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। जिले के सभी मंडल स्तर पर रक्तदान शिवरों का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान महादान की पहल को आगे बढाते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811