Let’s travel together.

प्रेम प्रसंग में पिता बना दीवार, तो नाबालिग बेटी ने आशिक के साथ मिलकर कर दिया ये कांड, मामला जानकर हैरान हुए लोग

0 72

जबलपुर। क्या 14 साल की कोई लड़की अपने आशिक के इश्क में इतनी पागल हो सकती है कि वो अपने ही पिता और भाई की हत्या में शामिल हो जाए। जबलपुर में रेलकर्मी राजकुमार विश्वकर्मा और उसके मासूम बेटे तनिष्क के दोहरे हत्याकाण्ड में शक की सुई रेलकर्मी की ही बेटी की तरफ मुड़ गई है। कल रेलवे कॉलोनी में हुए इस दोहरे हत्याकाण्ड के बाद से रेलकर्मी की 14 साल की बेटी काया नदारद है। अब रेलवे कॉलोनी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें इस दोहरे हत्याकाण्ड के बाद रेलकर्मी की बेटी, संदिग्ध आरोपी मुकुल सिंह के साथ भागती नज़र आ रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कल वारदात के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे, पहले संदेही मुकुल अपने स्कूटर से कॉलोनी परिसर से बाहर निकला और फिर पैदल चलकर काया भी आई और उसके साथ बैठकर परिसर से बाहर निकल गई। इससे पहले सुबह 9 बजे ही काया अपनी चचेरी बहन को मोबाईल पर ये वाईस मैसेज भेज चुकी थी कि मुकुल ने उसके पिता और भाई की हत्या कर दी है। वहीं अब ये माना जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले मुकुल से काया का प्रेम संबंध था जिससे पिता को ऐतराज था और इसीलिए इस जघन्य हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया है। मामले में अब पुलिस की 4 टीमें मुकुल और काया को तलाश रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811