Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर बैतूल में FIR दर्ज

0 236

कल भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शिकायत करने पहुंचे थे थाने

बैतूल। राजधानी भोपाल नर्मदापुरम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बैतूल में भी एफआईआर हो गई है। उन पर भाजपा और युवा मोर्चा ने धार्मिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। कल एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में कोतवाली थाने जाकर उनके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए आवेदन दिया था।
एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने आज इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भाजपा मंडल कोठीबाजार के अध्यख विक्रम वैध की शिकायत पर धारा 153-ए, 295-ए और 502 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता विक्रम वैध का आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा धार्मिक भावना और ट्वीटर के माध्यम से भड़काने का प्रयास किया गया है। उन्होंने अपने आवेदन में 10 मार्च को खरगोन में रामनवमी चल समारोह का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां असामाजिक तत्वों के कारण जुलूस पर पथराव किया गया। उक्त घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार्मिक माहौल को बिगाडऩे की नियत से ट्विटर पर अर्नगल तरीके से प्रदेश का माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया। पूर्व मुख्यमंत्री होने के कारण उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाना था। पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए गए थे कि खरगोन की घटना से जोड़कर अन्य फोटो लगाकर ट्वीट किए गए। आवेदन के बाद पुलिस ने इसे जांच में लिया।
इसके बाद बुधवार कोतवाली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ साम्प्रादायिक बिगाडऩे के विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कल ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811