देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
चुनाव से पहले नगर परिषद द्वारा नगर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना। एवं कायाकल्प अभियान की लंबित सड़को के निर्माण का आज नगर के वार्ड क्रमांक 11 ओर 13 में स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी द्वारा भूमि पूजन किया गया ।वार्ड क्रमांक 11 में कच्छी कानाखेड़ा में अधोसंरचना के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की नागौरी तक सी सी रोड। एवं नाली निर्माण तथा लगभग इतनी ही राशि से वार्ड 1 में शमशान घाट को और जाने बाली सड़क का भूमि पूजन किया गया ।इस कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण: एवं आवश्यक कार्य था बस स्टैंड परिसर में कायाकल्प योजना के तहत मुख्य बाजार में सड़क का निर्माण किया जाना जो नगर एवम पर्यटकों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है एवम जिसकी मांग एक लंबे समय से की जा रही थीं डॉक्टर चौधरी द्वारा इस कार्य का भूमिपूजन कर कार्य को तत्काल शुरू कराए जाने का वार्ड पार्षद एवम व्यापारियों द्वारा उनका एवम परिषद का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर चौधरी ने ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा की सांची का विकास हमेशा मेरी प्राथमिकताओं में रहा है में नगर विकास की योजनाओं में हमेशा सहभागी रहूंगा ।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम उपाध्यक्ष। राजेंद्र सिंह राजपूत वार्ड पार्षद श्रीमती निर्मला सुनील जैन इंदु ओमप्रकाश कुशवाह पार्षद पति सुनील जैन रघुवीर सिंह चौहान बंटी मेहरा, शुभम तोमर ,अमित जोशी , सी एम ओ राजेंद्र कुमार यादव विधान सभा आई टी प्रभारी हरिकांत सेन ठेकेदार सौरभ यादव इंजीनियर अचल सिवहरे हिमाचल सिंह ठाकुर मसमेत वार्डों के अनेक नागरिक गण उपस्थित थे