Let’s travel together.

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता के साथ 138 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0 95

58 का विवाह हिन्दू रीतिरिवाज से, तो 80 ने कबूला निकाह
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत बुधवार को मुख्यालय स्थित ब्लाक ग्राउंड में सामाजिक समरसता के साथ सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हिंदू एवं मुस्लिम धर्म के 138 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में वर वधु पक्ष समेत बड़ी संख्या में लोगो ने हिस्सेदारी की।

ब्लाक ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 58 जोड़ो का हिंदू रीतिरिवाज से विवाह किया तो 80 ने मुस्लिम धर्म रीति से निकाह कबूला।

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल अतिथि जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रीति मालवीय, एसडीएम पल्लवी वैद्य, जनपद सीईओ पूजा जैन, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज जैन, जनपद सदस्य दरयाव सिंह, गढ़ी सरपंच सैयद मसूद अली पटेल आलमपुर सरपंच चरण सिंह यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव, रिज़वान खां दीपक धाकड़, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौजूद रहकर विवाह सूत्र में बंधे नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया तथा भावी जीवन की मंगल कामना की।

आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत हितग्राहियों को 49 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंचाई जावेगी। इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना शुरू हुई है, तब से बेटियॉं बोझ नहीं बल्कि वरदान बन गई हैं। अब बेटी के जन्म पर खुशियॉं मनाई जाती हैं। हर माता-पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी धूमधाम से करें, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पता। गरीब माता-पिता के इस सपने को प्रदेश सरकार साकार कर रही है और अब बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है।

आयोजन में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, विशाखा चौहान, आरईएस एसडीओ नरेश ठाकरे, सीएमओ निसार उद्दीन, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमित खरे, पंडित सौरभ व्यास, पंडित कमलेश व्यास, हाफिज नासिर अली, काजी रियाज उद्दीन सहित विभिन्न जनोरतिनिधि, विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |     दिवाली’ को ‘ईद’ बताने के पीछे असल मंशा क्या है-अजय बोकिल      |     1995 से पूजा कर रहे चरण दास बाबा को मंदिर से हटाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी का आरोप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर जल्द शुरू होगा फोरलेन का काम, सफाई शुरू होते ही जगी उम्मीद     |     प्रदेश का कोई भी संगठन कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है- मुरारी लाल सोनी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811