Let’s travel together.

निर्वाचन आयोग कल करेगा लोक सभा 2024 की तारीखों की घोषणा

0 107

दिल्ली।  लोक सभा 2024 की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग कल शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे करेगा. चुनाव आयोग दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें पूरे चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी. इस बीच देश में कितने चरणों में चुनाव हो सकता है इसको लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है.

आयोग उन राज्यों में पहले चुनाव करा सकता है जिन राज्यों में गर्मी ज्यादा होती है. मुमकिन है कि पहले उन राज्यों में चुनाव हो जाए, जहां तापमान ज्यादा बढ़ता है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना समेत राज्यो में पहले मतदान हो सकता है.

शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इससे पहले चुनाव आयोग की शुक्रवार (15 मार्च) को करीब 45 मिनट तक बैठक हुई जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई. आज ही नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयोग के मुख्यालय में कार्यभार संभाला है.
वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को खत्म हो जाएगा. इससे पहले नई लोकसभा का गठन होना है. जिसके लिए चुनाव आयोग शनिवार, 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |     बस किराए के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों का चक्काजाम     |     शिवपुरी की जनसुनवाई में अपनी समस्या बताने आया था ग्रामीण अचानक हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811